के.आर.जी. कन्या महाविद्यालय ग्वालियर के दो प्रोफेसर यौन प्रताड़ना के चंगुल में फंसे, कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

के.आर.जी. कन्या महाविद्यालय ग्वालियर के दो प्रोफेसर यौन प्रताड़ना के चंगुल में फंसे, कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

शासकीय कमला राजा कन्या स्वशासी महाविद्यालय में यौन प्रताड़ना के मामलों में दो पुरूष प्रोफेसर घिर गए हैं। छात्राओं और महिला कर्मचारियों को तंग करने वाले इन प्रोफेसरों पर कार्रवाई के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के कुछ पदाधिकारी खुलकर सामने आ गए हैं।
यौन प्रताड़ना के सबूतों के साथ शिकायतों पर प्रचार्य ने प्रोफेसरों पर कोई कार्रवाई नहीं की तो जिला कांग्रेस ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया और मांग की है कि छात्राओं व महिला कर्मचारियों पर बुरी नियत रखने वाले प्रोफेसरों पर सख्त कार्रवाई की जाए। कांग्रेस के महासिचव राघवेन्द्र भार्गव ने शिकायत में बताया है कि बीकॉम की एक छात्रा को वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर डॉ. एसपी प्रजापति द्वारा तंग किया गया। छात्रा को फोन करके कई तरह के प्रलोभन देता था और अनैतिक संबंध के लिए दबाव डालता था जिसकी रिकार्डिंग मौजूद है।
दूसरा प्रकरण महिला कंप्यूटर ऑपरेटर से संबंधित
प्रोफसर ने छात्रा को मानिसक रूप से लगातार परेशान किया और अपने घर पर आने को कहता था। छात्रा की शिकायत पर प्राचार्य ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं दूसरा प्रकरण महिला कंप्यूटर ऑपरेटर से संबंधित है। इतिहास विभाग का प्रोफेसर डॉ. संजय स्वर्णकार (अकादमिक सचिव) काफी समय से महिला कंप्यूटर ऑपरेटर को तंग कर रहा है। यौन संबंध के लिए कर्मचारी पर कई बार दबाव डाला जिसकी शिकायत अप्रैल 2019 को कॉलेज की आंतरिक परिवार समिति में की गई तब से लेकर अभी तक प्राचार्य ने प्रोफेसर पर कोई एक्शन नहीं लिया है। इस तरह के यौन प्रताड़ना के प्रकरणों से अंचल के सबसे बड़े कन्या महाविद्यालय की धवि धूमिल हो रही। छात्राएं व महिला कर्मचारी खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version