गुणवत्ता उन्नयन कार्यक्रम विश्व बैंक परियोजना एवं आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के अभियान के अन्तर्गत 15 दिवसीय ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स नेचर एंड वाइल्डलाइफ का हुआ शुभारंभ | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

गुणवत्ता उन्नयन कार्यक्रम विश्व बैंक परियोजना एवं आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के अभियान के अन्तर्गत 15 दिवसीय ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स नेचर एंड वाइल्डलाइफ का हुआ शुभारंभ | New India Times

गुणवत्ता उन्नयन कार्यक्रम विश्व बैंक परियोजना एवं आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के अभियान के अंतर्गत 15 दिवसीय ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स नेचर एंड वाइल्डलाइफ पर कार्यक्रम का शुभारंभ शासकीय महाविद्यालय मनावर में किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त एमएससी के विद्यार्थियों के लिए 15 दिवसीय प्रकृति एवं प्रकृति से जुड़े सभी विषयों पर विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे साथ ही डॉक्यूमेंट्री फिल्म का आयोजन किया जाएगा। समस्त विद्यार्थियों को प्रति सप्ताह असाइनमेंट दिए जाएंगे और उन असाइनमेंट के आधार पर उनका सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य ईश्वर सिंह सस्तीया द्वारा किया गया। बेटियों का पूजन कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रथम व्याख्यान श्री अजय गाड़ीकर के द्वारा पक्षियों के व्यवहार पर दिया गया। दूसरा व्याख्यान डॉ विपुल कीर्ति शर्मा द्वारा मकड़ियों के अद्भुत संसार पर दिया गय गया। इस कोर्स के अंतर्गत 100 से अधिक छात्र छात्राओं ने पंजीयन करवाया है। कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय परिवार प्रोफेसर के एस वास्केल, डॉ प्रगति जैन, डॉ अनीता शर्मा, प्रोफेसर मोनिका डाबर, प्रोफेसर अजय सोलंकी, प्रोफेसर ममता भायल, प्रो प्रोफ़ेसर प्रीति का पाटीदार, प्रोफेसर रितु मथुरिया, डॉ जितेंद्र सोलंकी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विभाग अध्यक्ष एवं संयोजक डॉक्टर पूजा शर्मा ने किया एवं कार्यक्रम का आभार सहसंयोजक डॉ मनोज पाटीदार ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version