पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने ली अधिकारियों की बैठक, तैयारियो को लेकर दिए निर्देश | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने ली अधिकारियों की बैठक, तैयारियो को लेकर दिए निर्देश | New India Times

पुलिस महानिदेशक राजस्थान मोहनलाल लाठर प्रदेश की प्रत्येक रेंज स्तर पर वृत्त स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर अपराधों की समीक्षा करने जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने मीडिया को बताया है कि महानिदेशक पुलिस राजस्थान की 3 फरवरी को भरतपुर में रेंज स्तर पर जिले के वृत्त स्तर के अधिकारियों की समीक्षा मीटिंग प्रस्तावित है। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह ने इस मीटिंग की तैयारियों के सम्बन्ध में पुलिस लाइन के सभागार में जिले के वृत्ताधिकारियों, थानाधिकारियों सहित पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। पुलिस अधीक्षक ने वृत्ताधिकारियों को डीजीपी साहब की मीटिंग के सम्बन्ध में वांछित सभी आवश्यक सूचनाएं निर्धारित प्रारुप में तैयार करने, गश्त एवं नाकाबंदी प्लान तैयार करने, बीट एरिया की सूचना तैयार करने, सर्किल के डाइजेस्ट रजिस्टर को दुरस्त करने एवं लंबित प्रकरणों के सम्बन्ध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए है। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बच्चन सिंह मीणा, वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर प्रवेन्द्र महला, वृत्ताधिकारी वृत्त मनियां मनोज कुमार गुप्ता, वृत्ताधिकारी वृत्त सैंपऊ विजय कुमार सिंह, वृत्ताधिकारी वृत्त बाडी बाबूलाल मीणा, वृत्ताधिकारी वृत्त सरमथुरा सीताराम बैरवा, प्रशिक्षु आरपीएस मुनेश कुमार, जिले के समस्त थानाधिकारीगण एवं अपराध सहायक विजय कुमार मीणा उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version