शिक्षक बच्चों की पढ़ाई से ना करें खिलवाड़, शासन के नियमों की ना उड़ाएं धज्जियां | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शिक्षक बच्चों की पढ़ाई से ना करें खिलवाड़, शासन के नियमों की ना उड़ाएं धज्जियां | New India Times

जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में कुछ शिक्षकों द्वारा विद्यालयीन समय में मोहल्ले क्लास ना लगाकर नेतागिरी कर रहे हैं। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों द्वारा स्कूल समय पर नेतागिरी करने की जानकारी मिल रही है। जिससे बच्चों की पढ़ाई से यह शिक्षक खिलवाड़ कर रहे हैं। ये शिक्षक अपनी नेतागिरी स्कूल समय पर कर रहे हैं जबकि शासन से स्पष्ट निर्देश है कि 11 बजे से 2:00 बजे तक शाला संचालन करना है तथा इसके बाद 4:30 बजे शाम तक विद्यालय में रहकर शासकीय कार्य संचालन करना है किंतु जुन्नारदेव ब्लॉक में शासन की गाइडलाइन की धज्जियां उड़ रही हैं। कुछ शिक्षकों द्वारा शाला समय में नेतागिरी कर शासन के विरुद्ध लामबंद कर रहे हैं जो सिविल सेवा साल का स्पष्ट उल्लंघन है ऐसे शिक्षक बच्चों को पढ़ाने में बिल्कुल रुचि नहीं रखते हैं और यह अपने मूल कर्तव्य का पालन भी नहीं करते। शिक्षकों के अनुसार पूरे जुन्नारदेव ब्लॉक में 75 % स्थानों पर मोहल्ला क्लास संचालन भी नहीं हो रहा है फिर भी ऐसे शिक्षक विभाग से पूर्ण वेतन प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे शिक्षकों पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए ताकि छोटे-छोटे बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ न हो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version