कमिश्नर ने अटल एकता पार्क का किया निरीक्षण, सभी कार्यों को फरवरी माह तक पूर्ण कराने के दिये निर्देश | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ झाँसी (यूपी), NIT:

कमिश्नर ने अटल एकता पार्क का किया निरीक्षण, सभी कार्यों को फरवरी माह तक पूर्ण कराने के दिये निर्देश | New India Times

कमिश्नर श्री सुभाष चन्द्र शर्मा ने सर्किट हाउस के पास निर्माणाधीन अटल एकता पार्क का निरीक्षण किया और पार्क के प्रत्येक स्थल पर गहनता से निरीक्षण कर निर्माणाधीन कार्यों, घास लगाने, पानी निकासी सहित विभिन्न कार्यों को फरवरी माह तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा भी लगेगी, इस प्रतिमा को प्रसिद्व कलाकार द्वारा तैयार किया जा रहा है, जिन्होंने नर्मदा नदी के किनारे स्टेच्यू आफ यूनिटी सरदार पटेल जी की प्रतिमा बनायी थी। कमिश्नर ने बताया कि 14 करोड़ की लागत से बन रहे पार्क में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जिसमें ओपन जिम, थियेटर, लाइब्रेरी, मीटिंग हाल, सिंथ्रेटिक वाॅर्किग ट्रैक की सुविधा मिलेगी। जहां पर बच्चे, बूढ़े, महिला-पुरुष, दिव्यांगजन, पत्रकार, एडवोकेट सहित आमजन के लिये सुविधायें उपलब्ध करायी जायेंगी। उन्होंने बताया कि पार्क में चारों तरफ सिंथ्रेटिक वाॅकिंग ट्रैक पर आमजन के टहलने की सुविधा रहेगी। पार्क में विभिन्न प्रजातियों के पेड़ -पौधों, घास भी लगायी जायेगी जिससे पर्यावरण भी स्वच्छ बना रहे।

कमिश्नर ने अटल एकता पार्क का किया निरीक्षण, सभी कार्यों को फरवरी माह तक पूर्ण कराने के दिये निर्देश | New India Times

निरीक्षण के दौरान झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री सर्वेश कुमार दीक्षित ने पार्क में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से अवगत कराते हुये मण्डलायुक्त को आश्वत किया कि फरवरी माह तक सभी कार्य पूर्ण करा लिये जायेंगे। इस दौरान झांसी विकास प्राधिकरण के अभियंता भी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version