यूएफएफ ग्रुप सामाजिक संस्था के द्वारा भोपाल में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन | New India Times

कुलदीप सिंह, शेख़ नसीम, भोपाल (मप्र), NIT:

यूएफएफ ग्रुप सामाजिक संस्था के द्वारा भोपाल में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन | New India Times

हर साल की तरह इस साल भी 26 जनवरी के पावन पर्व पर भोपाल शहर की जानी-मानी सामाजिक संस्था यूएफएफ ग्रुप की जानिब से लिली टॉकीज चौराहे पर ब्लड-डोनेट कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में हर समाज हर वर्ग के लोगो ने ब्लड-डोनेट कर अपना योगदान दिया।

यूएफएफ ग्रुप सामाजिक संस्था हर साल 26 जनवरी को ब्लड-डोनेट कैम्प का आयोजन करती हैं जिसमें हर धर्म हर वर्ग के लोग जन-भागीदारी करके अपना ब्लड डोनेट करते हैं।

यूएफएफ ग्रुप सामाजिक संस्था के द्वारा भोपाल में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन | New India Times

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष आमिर मूसा ने NIT सवांददाता से बात करते हुऐ कहा कि सब से पहले में अपने उन सहयोगियों को बधाई देता हूँ जिन्होंने इस केम्प के आयोजन में अपना अहम योगदान दिया ।उसके बाद उन्हों ने कहा कि ब्लड डोनेशन करने से इंसान को दिल से खुशी महसूस होती है। इसलिए इंसान को खुश रहने के लिए इससे बड़ा कोई काम नही है अगर किसी को ब्लड देने से किसी की जान बचती है तो इससे मन को खुशी और संतुष्टि का भाव मिलता है।

यूएफएफ ग्रुप द्वारा किए गए ब्लड-डोनेट आयोजन में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और भोपाल दक्षिण-पश्चिम से कांग्रेस के विधायक पीसी शर्मा,साजिद अली, कृष्णा घाडगे, तारिक अली, चौधरी वाहिद अली और जावेद मंसूरी के साथ यूएफएफ ग्रुप के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

By nit

Exit mobile version