ग्वालियर जेल से गणतंत्र दिवस पर 30 बंदियों को मिली आजादी | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर जेल से गणतंत्र दिवस पर 30 बंदियों को मिली आजादी | New India Times

ग्वालियर जेल में वर्षों से चार दीवारी में कैद 30 बंदी मंगलवार को जब गणतंत्र दिवस के मौके पर रिहा हुए तो उनकी आंखें नम हो गईं। जेल की चौखट से खुले आसमान के नीचे कदम रखते ही मानों जज्बात फूट पड़े हों। अपनों को देखकर आंखों से आंसू बहने लगे। रिहा होने वाले बंदियों को उनके परिजन लेने पहुंचे थे। इस दौरान बंदियों ने कहा कि अपराध एक करता है, बर्बाद पूरा परिवार होता है। एक अपराध पूरी जिंदगी खराब कर देता है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर इस साल भी जेल में अच्छे आचरण वाले 30 बंदियों को सेंट्रल जेल में झंडा वंदन के बाद रिहा किया गया। जेल प्रबंधन ने इससे पहले जेल में उन्हें शॉल श्रीफल देकर बेहतर भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में जेल अफसरों के साथ ही सामाजिक संस्थाओं के सदस्य और अन्य बंदी मौजूद थे। यहां जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बंदियों को नए जीवन के लिए बधाई दी। जैसे ही बंदियों ने जेल से बाहर कदम रखा, तो सुबह से इंतजार में बैठे उनके परिजन उनसे लिपट गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version