जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल सेंटर्स पर मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस, लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली गई रैली | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल सेंटर्स पर मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस, लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली गई रैली | New India Times

झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों के बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं संस्कार व समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संचालित जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल निःशुल्क शिक्षा केन्द्रों अवधपुरी, पन्ना, पोखर, गोपाल नगर पर बालिका दिवस मनाया गया। जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल अवधपुरी पर मुख्य अतिथि पार्षद श्रीमती कुसुमलता सिंह ने गरीब परिवारों के बच्चो को शिक्षा, स्वास्थ्य संस्कार एवं समाज की मुख्यधारा से जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल सेंटर्स के माध्यम से जोड़ने के सतत प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंशा की।संस्था संचालक सतीश चन्द्र शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि बालिका दिवस को मनाने का उद्देश्य समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों और भेदभाव के प्रति जागरुक करना है।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं उनके अधिकारों के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली भी अवधपुरी से लाजपत नगर तक निकली गई।
इस अवसर पर पार्षद कुसुमलता सिंह, सतीश चन्द्र शर्मा, कु तन्नू चौहान, प्रीति, नरेंद्र कुमकुम, ज्योति, पूजा, रेखा शर्मा, सीमा शर्मा, प्रभात सत्यम एवं सेंटरों के बच्चे उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version