गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
मैनपुरी में CO कार्यालय के बाहर मासूम बच्चे के साथ उसके हाथ – पैर बांध कर निर्दयता की हद कर दी गई। सीओ कारयाकार्यालय के बाहर एक छोटा सा मंदिर है जिसमें से खेल-खेल में मंदिर मे से एक रुपया बच्चे ने उठा लिया। वही बैठी जनता ने मासूम बच्चे को पहले तो पीटा उसके बाद उसके हाथ-पैर बांध कर CO कार्यालय के बाहर घण्टों नुमाइश करते रहे। जब इस पूरे मामले पर CO City राजेश चौधरी से मीडिया ने बात करनी चाही तो उन्होंने ने कैमेरा देख कर कैमरे पर कुछ भी बोलेने से इंकार कर दिया। वहीं बच्चे के साथ इंसानियत की सारी हदें पार कर दी गई।
