कौसल्या के सपनों को दी महापौर ने उड़ान, पिंक आटो के लिए दी गई ऋण राशि | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, ब्यूरो चीफ, बीकानेर (राजस्थान), NIT:

कौसल्या के सपनों को दी महापौर ने उड़ान, पिंक आटो के लिए दी गई ऋण राशि | New India Times

महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित द्वारा घोषित महत्वकांशी योजना पिंक आटो धरातल पर साकार होती नजर आ रही है। महिला सशाक्तिकरण एंव महिलाओं को अर्थिक संबल देने के उद्धेश्य से महापौर ने नगर निगम बीकानेर के अन्तर्गत संचालित डे-एनयूएलएम परियोजना के तहत पिंक आटो योजना की घोषणा की थी। जिसमें शहर से चार महिलओं के ऋण भी स्वीकृत करवा लिए गए थे। आज महापौर, एसबीआई से सहायक महाप्रबंधक श्री सुनील कुमार जी कोठारी, लीड बैंक मेंनेजर श्री सुरेश शर्मा तथा मुख्य प्रबंधक श्री शंकर लाल जी सुथार ने योजना के अन्तर्गत पहली लाभान्वित महिला श्रीमती कौशल्या देवी को पिंक आटो खरीदने हेतु ऋण स्वरूप 2 लाख रूपय का डी.डी. सौंपा।

यह पिंक आटो इलेक्ट्रिक होंगे जिससे पर्यावरण सुरक्षा के साथ ईधन की भारी बचत होगी तथा डिजल के मुकाबले यह आटो किफायती होगें। यह पिंक आटो महिल द्वारा चलाए जाएगें। राजस्थान में पिंक आटो चलाने वाला बीकानेर दूसरा शहर होगा। महापौर के मार्गदर्शन में पिछले 6 माह से इस योजना पर कार्य किया जा रहा था। विभिन्न स्तर से अनुमोदन स्वीकृति तथा बैंक से स्वीकृति एवं उद्यमशीलता प्रशिक्षण पुरा करने के बाद आज प्रथम महिला को ऋण राशि वितरित की गई। आगामी एक सप्ताह में यह पिंक आटो शहर की सड़कों पर दौड़ते नजर आएंगे। महापौर ने बताया की काफी लबे समय से महिलओं को पिंक आटो योजना से जुड़कर आर्थिकरूप से स्वतंत्र एवं संबल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। चार महिलाओं को योजना के अन्तर्गत ऋण स्वीकृति दिलवाई गई है। आज पहली महिला लाभार्थी कौशल्या देवी को ऋण राशी का डी.डी दिया गया है, जल्द ही अन्य महिलाओं को भी योजना हेतु प्रेरित कर ऋण राशी वितरित करवाई जाएगी। आने वाले समय में शहर में 50 से अधिक पिंक आटो चले ऐसा मेरा लक्ष्य है। कौशल्या देवी ने बताया की नगर निगम महापौर के लगातार सहयोग एवं मार्गदर्शन से एवं एसबीआई की सहायता से मुझे पिंक आटो के लिए आज ऋण दिया गया है। मैं महापौर एवं एसबीआई का धन्यवाद प्रकट करती हूँ। ‘‘मुझे गर्व है कि बीकानेर में पिंक आटो चलाने वाली मैं पहली महिला चालक हूँ।’’

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version