किसान आंदोलन की तैयारियों को लेकर विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की हुई बैठक | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

किसान आंदोलन की तैयारियों को लेकर विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की हुई बैठक | New India Times

मोदी सरकार के तीन कृषि क़ानून बिलों के खिलाफ लगातार किसान आंदोलन कर रहे हैं, किसानों के समर्थन में मध्यप्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर 23 जनवरी को जवाहर चैक से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में राजभवन के घेराव की तैयारियों को लेकर विधायक आरिफ मसूद ने मध्य विधानसभा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक जहांगीराबाद स्थित जे.जे. शादी हाॅल में आयोजित की। जिसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री श्री राजीव सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चंद्रप्रभात शेखर, कोषाध्याक्ष श्री प्रकाश जैन, जिला कांगेस अध्यक्ष श्री कैलाश मिश्रा जी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री ज़हीर अहमद, पूर्व महापौर श्री दीपचंद यादव जी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्री मो. सग़ीर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर कांग्रेसी नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहा है। मोदी और शिवराज की सरकार किसान विरोधी, जन विरोधी सरकार है, इस सरकार के खिलाफ होने वाले किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए एक-एक बूथ से कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल होंगे।
वहीं विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि देश के किसान आज दिल्ली की सीमाओं पर लगातार दो माह से आंदोलन कर रहे हैं इस आंदोलन में मैं भी किसान भाईयों के साथ सिंधु बाॅर्डर पर शामिल हुआ था वह लोग जिस हौसले के साथ आंदोलन कर रहे हैं उनकी विजय निश्चित ही होगी।

विधायक आरिफ मसूद ने कहा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह झूठ बोलने में माहिर हैं। कल महिलाओं एवं बच्चियों पर हो रहे महिला अपराध के विरूद्ध में मेरे द्वारा राजभवन घेराव में जिस प्रकार से हज़ारों की तादाद में महिलाएं शिवराज सरकार के विरोध में निकल कर आईं उस वीडियों को ऐडिट करके मुख्यमंत्री ट्वीट कर रहे हैं कि महिलाएं उनके समर्थन में नारे लगा रही है, जबकि महिलाएं प्रदेश में महिलाओं पर लगातार होने वाले अपराध के विरोध में प्रदर्शन कर नारे लगा रहीं थी। आरिफ मसूद ने आगे कहा कि किसान आंदोलन की तैयारियों को लेकर आज मध्य विधानसभा की बैठक आयोजित की गई है 23 जनवरी को होने वाले किसान प्रदर्शन में हज़ारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version