बिस्तर पर बीमार पड़े पीड़ित को आसरा सोसायटी ने दिया सहारा | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

बिस्तर पर बीमार पड़े पीड़ित को आसरा सोसायटी ने दिया सहारा | New India Times

आसरा सोसायटी द्वारा उर्मिला वर्मा के पति जो की एक साल से बीमारी से पीड़ित है की मदद की गई। आज आसरा के सदस्यों ने साहू आटा चक्की के पास खुशीपुरा में उर्मिला वर्मा के निवास जाकर उनकी आर्थिक रूप से मदद की।

सोसाइटी की अध्यक्ष पूजा शर्मा ने बताया की उर्मिला के पति एक वर्ष से गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं जिससे परिवार को आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसरा सोसायटी ने उनकी परेशानी को समझते हुए उर्मिला के परिवार को दो महीने का राशन व बीमार पति के लिये एक महीने के दूध की व्यवस्था करवाई और साथ ही एक साल से बिस्तर पर ही अपना जीवन जी रहे उनके पति के लिए नियोरोथेरेपी की व्यवस्था करवा दी जिससे की बिस्तर पर पड़े रहने के कारण हाथ पैर अकड़ से गए है जिससे पुनः उनके अंग काम कर सकें। सोसायटी के कोषाध्यक्ष बंटी शर्मा ने बताया की पीड़ित के इलाज के लिए व्यवस्था की जा रही है जहां उनका उचित रूप से इलाज़ हो सके। इस अवसर पर
सचिव सुनीता चौहान, सहयोगी मो. आदिल, विकास पटेल, गोविन्द सोनी, विकास पांडेय, आयुषी राय, प्रियांशी, कोहिनूर, रितेश गुप्ता, अमित कुशवाह आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version