भोपाल पुलिस की सायबर क्राईम टीम ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर संचालक एवं उसके सहयोगियों को नोएडा से किया गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल पुलिस की सायबर क्राईम टीम ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर संचालक एवं उसके सहयोगियों को नोएडा से किया गिरफ्तार | New India Times

भोपाल पुलिस की सायबर क्राईम टीम ने एक ऐसे फर्जी कॉल सेंटर संचालक एवं उसके सहयोगियों को नोएडा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जो नौकरी दिलाने के नाम पर देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 500 लोगों के साथ एक करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह लोग 2 वर्षों से नोएडा (उ.प्र.) में दो अलग-अलग स्थानों पर कॉल सेंटर संचालित कर ग्लासडॉर व वर्क इंडिया कम्पनी के नाम से लोगों को अपना शिकार बना रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 04/06/2020 को भोपाल निवासी आवेदक सुनील मालवीय का शिकायत आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें इण्डिगो एयरलाइन्स में जॉब दिलाने के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 42,000 रूपये की धोखाधड़ी करने संबंधी तथ्य लेख थे। उक्त शिकायत आवेदन पत्र की जांच पर थाना क्राइम ब्रांच भोपाल में अप. क्र. 04/21 धारा 419, 420 व 120बी भा.द.वि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान दिनांक 13/01/2021 को आरोपीगण 1. जितेन्द्र कुमार तिवारी उर्फ राज तिवारी पिता ओमप्रकाश तिवारी उम्र 25 साल नि. एस-38, बी-644, भूमिहीन केम्प गोविन्दपुरी थाना कालकाजी न्यू दिल्ली पिन 110019, 2. कामिनी त्रिपाठी उर्फ एकता त्रिपाठी पुत्री दिनेश कुमार त्रिपाठी उम्र 24 साल नि. म.नं. सी.-270, हर्ष विहार, हरिनगर पार्ट-3, बदरपुर, थाना मीठापुर, नई दिल्ली, 3. काजल भण्डारी पुत्री श्री हरिनारायण भण्डारी उम्र 22 साल नि. म.नं. ए-46, ग.नं. 03, गगन विहार मीठापुर, बदरपुर, नई दिल्ली पिन 110044 4. अंजली कुमारी पुत्री अभिलाख ओझा उम्र 19 साल नि. म.नं. 319, निखिल विहार, इश्माईलपुर, पुलिस चौकी नवीन नगर, हरियाणा पिन 121003 5. ज्योति कुमारी पुत्री मनोज सिहं उम्र 23 साल नि. म.नं. डी-238, ओम एन्कलेव पार्ट 2, फरीदाबाद, हरियाणा को सायबर क्राईम भोपाल की टीम ने आरोपीगण के नोएडा स्थित कॉल सेंटर से गिरफ्तार किया।

वारदात का तरीका

आरोपीगण आम लोगों को नौकरी दिलाने के संबंध में फेक वेवसाईट्स बनाकर गूगल एड के माध्यम से विज्ञापन देते हैं। जब कोई व्यक्ति उक्त वेवसाईट्स पर जाकर नौकरी के फार्म सबमिट करता है तो आरोपीगण अपने कॉलसेंटर से उस व्यक्ति को कॉल कर ऑनलाइन इन्टरव्यू लेते हैं और उसके बाद फर्जी डॉक्यूमेंट सेंड कर इण्डिगो एयरलाइन/ एच.डी.एफ.सी./ आई.सी.आई.सी. बैंक / अन्य संस्थानों में नौकरी दिलाने का झांसा देते हैं, इसी दौरान रजिस्ट्रेशन फीस, फाइल चार्ज, एग्रीमेंट चार्ज, इंश्योरेंश फीस आदि के नाम पर धोखाधड़ी से राशि ट्रांसफर करा लेते हैं।

आरोपीगण से जप्त सामग्री- 01 नग लेपटॉप, 08 नग मोबाईल फोन, 05 एटीएम कार्ड व इन्टरनेट ब्रॉडबेण्ड कनेक्सन से संबंधित एक राऊटर मय एडॉप्टर।

गिरफ्तार आरोपीगण-

  1. जितेन्द्र कुमार तिवारी उर्फ राज तिवारी पिता ओमप्रकाश तिवारी उम्र 25 साल नि. एस-38, बी-644, भूमिहीन केम्प गोविन्दपुरी थाना कालकाजी न्यू दिल्ली पिन 110019,
  2. कामिनी त्रिपाठी उर्फ एकता त्रिपाठी पुत्री दिनेश कुमार त्रिपाठी उम्र 24 साल नि. म.नं. सी.-270, हर्ष विहार, हरिनगर पार्ट-3, बदरपुर, थाना मीठापुर, नई दिल्ली,
  3. काजल भण्डारी पुत्री श्री हरिनारायण भण्डारी उम्र 22 साल नि. म.नं. ए-46, ग.नं. 03, गगन विहार मीठापुर, बदरपुर, नई दिल्ली पिन 110044
  4. अंजली कुमारी पुत्री अभिलाख ओझा उम्र 19 साल नि. म.नं. 319, निखिल विहार, इश्माईलपुर, पुलिस चौकी नवीन नगर, हरियाणा पिन 121003
  5. ज्योति कुमारी पुत्री मनोज सिहं उम्र 23 साल नि. म.नं. डी-238, ओम एन्कलेव पार्ट 2, फरीदाबाद, हरियाणा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version