महिला जागरूकता व महिला का सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

महिला जागरूकता व महिला का सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

जिला पुलिस मुख्यालय के निर्देश अनुसार जिले के गौरझामर एवं पुलिस थाना देवरी में भी श्रीबाई का स्वागत सम्मान किया गया। जिले के सानोधा पुलिस थाना क्षेत्र के आफचंद गुफा के पास एक महिला के साथ कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा अमानवीय घटना को अंजाम देने की कोशिश करने वालो का विरोध कर उक्त पीड़ित महिला को बचाने का साहस दिखा कर जिले भर का नाम गौरान्वित करने वाली महिला श्रीबाई का सम्मान प्रदेश के मुख्यमंत्राी के द्वारा भी किया गया था।जिसके बाद प्रदेश भर में महिला सुरक्षा के लिए समाज में जागरूकता का संदेश देने के लिए जिले भर में जिला पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में जिले भर के थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा कानूनों के प्रति जागरूकता लाने एवं महिलाओं में सशक्तिकरण जागृत करने को लेकर सानोधा आफचंद निवासी महिला के अदम्य साहस के परिचय को रियल हीरो की भूमिका के रूप में जगह जगह उक्त महिला का स्वागत सम्मान किया जा रहा है। देवरी थाना में सिविल लाइन चौराहा विवेकानंद जी के स्थल पर थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिस स्टाफ ने पुष्प गुच्छ एवं शाल श्रीफल फेंट कर गाजे-बाजे के साथ श्री बाई का सम्मान एवं स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर के भाजपा पदअधिकारीगण, समाजसेवी और जागरूक पत्रकार एवं महिला बालविकास अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड टीम के सदस्यों के द्वारा समाज को जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया। जिसमें आयोजन के दौरान नाट्य कार्क्रम की प्रस्तुति देते हुए बेटी बचाओ एवं महिलाओं के सम्मान में एवं महिला जाति का समाज में क्या योगदान है इसके लिए समाज में जागरूकता लाने के शानदार प्रस्तुतियां दी गईं जिसके लिए सभी के द्वरा सराहा गया।
इसी बीच देवरी क्षेत्र के गौरझामर थाना अंतर्गत विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर गौरझामर में थाना प्रभारी अरविंद सिंह ठाकुर ने महिला सुरक्षा व जागरूकता अभियान को लेकर महिला जागरूता अभियान एवं महिला का सम्मान असली हीरो की पहचान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री बाई का फूल मालाओं एवं साल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया एवं महिला विशेष पुलिस इकाई सागर प्रभारी ज्योति तिवारी एवं उनकी पूरी टीम के साथ सभी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मौजूद स्कूल की छात्राओं को जागरूक करते हुए महिला के साथ हो रही घटनाओं को रोकने के लिए महिला सुरक्षा कानूनों के प्रति अवगत कराया एवं महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए बताया गया की चाईल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर किस प्रकार से पुलिस सहायता की जा सकती है और बताया गया कि इस नंबर पर 14 से 18 बर्ष के बच्चों की मदद के लिये ही बनाया गया है, इसका सभी छात्राएं अपनी सुरक्षा के लिये उपयोग करें। कार्यक्रम में रियल हीरो की भूमिका में श्री बाई ने सभी को जागरूक करते हुये कहा जिस प्रकार मैंने एक महिला की मदद की और जिले में मुझे महिला का सुरक्षा को लेकर हीरो बनाया गया है, मैं चाहती हूं कि आप सभी भी महिलाओं की रक्षा व सम्मान करें और आप भी हीरो बनें क्योंकि महिला का सम्मान करना ही सबसे बड़ा धर्म है। आज महिला शक्ति समाज गौरव है और माताओं- बहनों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version