श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन | New India Times

श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति धौलपुर द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर घंटाघर रोड धौलपुर पर किया गया। समिति के जिला संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा ने उपस्थित पत्रकारों को बताया कि धौलपुर जिले में निजी संग्रह अभियान का शुभारंभ 16 जनवरी से किया जाएगा। अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर समिति द्वारा सवा करोड़ राशि मंदिर निर्माण हेतु सौंपी जाएगी। निधि संग्रह अभियान 14 फरवरी तक चलेगा। समिति के सह संयोजक रामअख्तयार सिंह ने बताया कि निधि संग्रह के लिए प्रत्येक गांव और बस्ती में निधि संग्रह टोलियों का गठन किया गया है। धौलपुर जिले को 115 मंडलों में विभाजित किया है शहरी क्षेत्र में 50 बस्तियों के निर्माण का निधि संग्रह की योजना बनी है। इस अभियान में जन सहभागिता के लिए जन जागरण हेतु श्री राम शोभा यात्रा, कलश यात्रा, वाहन रैली तथा प्रचार सामग्री वितरण का कार्य समिति द्वारा किया जाएगा। समिति ने इसके लिए अभियान में संतों, मातृशक्ति प्रबुद्धजनों, व्यापारी वर्ग व गैर सरकारी और निजी संगठनों का सक्रिय सहयोग लेने के लिए संपर्क करने हेतु पृथक टोलियां बनाई गई है। 17 जनवरी को जन जागरण यात्रा करने हेतु वाहन यात्रा धौलपुर शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version