नगर पालिका चुनाव: प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन पत्र दाखिल, राजनीतिक पंडित बना रहे हैं रणनीति | New India Times

रहीम शेरानी, बांसवाड़ा (राजस्थान), NIT:

नगर पालिका चुनाव: प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन पत्र दाखिल, राजनीतिक पंडित बना रहे हैं रणनीति | New India Times

राजस्थान कुशलगढ़ में नगर पालिका में होने वाले 28 जनवरी के चुनाव को लेकर नगर व हर वार्ड में चर्चा का दौर जारी है। कांग्रेस उम्मीदवार, भाजपा उम्मीदवार, बीटीपी प्रत्याशी से लेकर निर्दलीय प्रत्याशियों के फॉर्म भरे जाएंगे। आज 15 जनवरी को कुशलगढ़ खंड कार्यालय में सभी प्रत्याशी अपना नामांकन आवेदन अलग-अलग वार्ड से भरेंगे जिसको लेकर निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी कुशलगढ़ नगर के 20 वार्ड से नामांकन आवेदन दाखिल करने की बात कही है जिससे कांग्रेस और भाजपा में खलबली मची हुई है। जिससे
कांग्रेस और भाजपा के राजनीतिक पंडित चिंतित नजर आ रहै हैं। यहां निर्दलीय उम्मीदवार अपना अलग ही वर्चस्व बनाए हुए हैं।
अब देखना यह है कि 19 जनवरी को कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में रहकर चुनाव लड़ेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version