थाना गोल्हौरा क्षेत्र में हुई लूट का 12 घंटे के अंदर हुआ सफल अनावरण, लूट की शत-प्रतिशत धनराशि बरामद | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

थाना गोल्हौरा क्षेत्र में हुई लूट का 12 घंटे के अंदर हुआ सफल अनावरण, लूट की शत-प्रतिशत धनराशि बरामद | New India Times

13 जनवरी 2021 को थाना गोल्हौरा अंतर्गत भिटिया चौराहे से वादी मधुर श्याम शर्मा पुत्र विमलेश शर्मा निवासी मनिकौरा, थाना इटवा, जनपद सिद्धार्थनगर के साथ 3,92,000/- रूपए के लूट की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर तत्समय अभियोग पंजीकृत कर अभियोग के सफल अनावरण हेतु श्री राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। श्री मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व श्री अजय कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 14.01.2021 को श्री शैलेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक बांसी के नेतृत्व में बांसी पुलिस टीम द्वारा पूछताछ के क्रम में वादी मुकदमा द्वारा लूट की घटना से इंकार करते हुए बताया गया कि गाड़ी खरीदने के लिए वादी द्वारा स्वयं फर्जी लूट की कहानी गढ़ी गयी थी। लूट की धनराशि के बारे में पूछताछ पर बताया कि उक्त धनराशि को मैंने अपने चचेरे मामा निवासी ग्राम तिवारीपुर, थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर के वहां रखा हूँ। वादी के साथ चलकर पुलिस टीम द्वारा शत-प्रतिशत धनराशि बरामद की गयी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version