मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को दिया गया ज्ञापन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को दिया गया ज्ञापन | New India Times

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला संस्थापक चन्द्रभान चौधरी व एकीकृत महासंघ के सरंक्षक वीरेंद्र यादव वैध जी नेतृत्व में बाड़ी विधायक गिरार्ज सिंह मलिंगा को सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष टीकमसिंह व जिला संगठन महामंत्री राकेश प्रजापति ने बताया कि आज तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग की है। राज्य सरकार ने सरकार बनते समय कहा था कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण प्राथमिकता से किए जाएंगे, लेकिन शिक्षामंत्री की ओर से द्वितीय श्रेणी, प्रथम श्रेणी व प्रधानाचार्य,शारीरिक शिक्षक, बाबूओं के स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए लेकिन तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण के स्थान्तरण नही किये नही ऑन लाइन फॉर्म भी नही भरवाये। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत इस प्रकार के भेदभाव पूर्ण आदेश का पुरजोर तरीके से विरोध करता है जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौलसिंह जाट व गंगाराम गुर्जर ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत की ब्लॉक् कार्यकारणी ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर शिक्षामंत्री के ऐसे आदेश का विरोध पर्दशन किया और और बाड़ी विधायक को ज्ञापन दिया गया है राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण नहीं करने के कारण आज राज्य सरकार के विरोध में आंदोलन करना पड़ रहा है। जिला महामंत्री मनोज पोसवाल व दिलीप चाहर ने बताया कि द्वितीय श्रेणी, प्रथम श्रेणी व प्रधानाचार्य के साथ तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण भी किया जाना चाहिए। डार्क जोन व प्रतिबंधित जिलों में शिक्षक वर्षों से नौकरी कर रहे हैं। तृतीय श्रेणी के शिक्षक सरकार से हमेशा आशा करते हैं कि सरकार स्थानांतरण नीति बनाकर बिना पक्षपात स्थानांतरण करेगी। शिक्षामंत्री का इस प्रकार का भेदभाव पूर्ण रवैया से शिक्षकों में घोर निराशा व रोष है । वर्षों से घर से दूर शिक्षकों को इस प्रकार निराश करना अन्याय है । संघ यह मांग करता है कि शिक्षामंत्री व मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर अविलंब निर्णय ले और तृतीय श्रेणी शिक्षकों के साथ न्याय करे।
विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर तृतीय श्रेणी के शिक्षको,प्रबोधकों के स्थान्तरण करने की मांग की इस अवसर महासंघ के पदाधिकारी व रेसला के जिला अध्यक्ष रतनसिंह,जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा,जितेंद यादव, राकेश शर्मा, रामनाथ गुर्जर,श्यामवीर कुलश्रेष्ठ, निरंजन गुर्जर उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version