हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

14 जनवरी मकर संक्रांति के साथ साथ एक और महत्वपूर्ण दिन भी है। आज ही के दिन पानीपत के युद्ध में मराठों ने दुर्दांत अहमद शाह अब्दाली से युद्ध किया था। मराठा समाज आज के दिन को शौर्य दिवस के रूप में मनाता है। ग्वालियर में मराठा समाज ने अचलेश्वर चौराहे स्थित महादजी की छतरी पर माल्यार्पण किया और महादजी सिंधिया के शौर्य व बलिदान को याद किया।
