किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत किसान मेला, प्रदर्शनी एवं जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत किसान मेला, प्रदर्शनी एवं जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन | New India Times

किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड स्तर पर आयोजित होने वाले कृषि मेला एवं प्रदर्शनी एवं जागरूकता गोष्ठी का आयोजन विकासखंड नौगढ़, विकासखंड इटवा, विकासखंड खुनियावं, विकासखंड जोगिया तथा विकास खण्ड उसका बाजार में आयोजित किया गया। मा0 बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 सतीश चन्द्र द्विवेदी तथा प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी श्री पुलकित गर्ग द्वारा विकास खण्ड इटवा तथा विकास खण्ड खुनियांव में आयोजित कृषि मेला एवं प्रदर्शनी एवं जागरूकता गोष्ठी में प्रतिभाग किया गया।

किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत किसान मेला, प्रदर्शनी एवं जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन | New India Times

मा0 बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 सतीश चन्द्र द्विवेदी ने कृषि मेला एवं प्रदर्शनी एवं जागरूकता गोष्ठी के अवसर पर किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही किसानों को लाभ दिया जा रहा है। सभी को शौचालय दिया गया है। जनपद के 18653 गांवो में विद्युतीकरण कराकर हर घर को बिजली उपलब्ध करायी गयी है। मिटटी की जांच कराकर किसानो को मृदा परीक्षण कार्ड दिया गया है। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों का 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाये लागू की गयी है जिससे पात्र लाभार्थियों को लाभ दिया जा रहा है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि देश का किसान खुशहाल होगा तभी देश खुशहाल होगा।

किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत किसान मेला, प्रदर्शनी एवं जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन | New India Times

प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी श्री पुलकित गर्ग ने कहा भारत सरकार/ उ0प्र0 सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी लगायी गयी है जिसमें आप अपना रजिस्ट्रेशन कराकर योजनाओं का लाभ ले सकते है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली अनुदान की धनराशि सीधे उनके खाते में प्रेषित की जाती है।
मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही द्वारा विकास खण्ड नौगढ़ में आयोजित कृषि मेला एवं प्रदर्शनी एवं जागरूकता गोष्ठी में प्रतिभाग किया गया। मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही द्वारा लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र दिया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी श्री शेष मणि सिंह, खण्ड विकास अधिकारी नौगढ़ संजय श्रीवास्तव तथा अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
जनपद के पांचों विकासखंडों में आयोजित कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी में कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई, विद्युत, ग्राम विकास, पंचायती राज विभाग, वन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, के0सी0सी0, आधार संशोधन, आयुष्मान भारत एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिको के पंजीकरण करने हेतु संबंधित स्टाल लगाकर एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के स्वीकृत पत्र, प्रमाण पत्र, पुरस्कार आदि का वितरण किया गया। विकासखंड स्तर पर आयोजित कृषि मेले एवं कृषि प्रदर्शनी में कृषि कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता गोष्ठी के साथ-साथ योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों का चयन करते हुए लाभार्थियों को विभिन्न सुविधाएं भी उपलब्ध करायी गयी तथा सरकार की योजनाओं के बारे में पम्पलेट के माध्यम से आम जनमानस को जानकारी दी गयी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version