भोपाल पुलिस एवं प्रशासन हुआ भू माफियाओं और अपराधियों पर सख्त | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल पुलिस एवं प्रशासन हुआ भू माफियाओं और अपराधियों पर सख्त | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भू-माफियाओं, मिलावटखोरों, चिटफंड कारोबारियों एवं सूदखोरों इत्यादि के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत पुलिस, प्रशासन व नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से सख्त कार्यवाही योजना तैयार कर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में कल दिनांक 12 01-21 को वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना कोलार क्षेत्र के निगरानी बदमाश सुनील यादव पिता ज्ञान सिंह यादव उम्र 36 साल निवासी दानिश कुंज कोलार द्वारा कोलार क्षेत्र के मानसरोवर डेंटल कॉलेज के पास करीब 1.5 करोड़ की लागत से ढाबा, वर्कशॉप एवं दुकानों को जमीदोज कर अतिक्रमण हटाया गया एवं करीब एक एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई।

उल्लेखनीय है कि बदमाश सुनील यादव के विरुद्ध जालसाजी, धोखाधड़ी, मारपीट, शराब तस्करी, तोड़फोड़ और वसूली के 13 अपराध भोपाल के विभिन्न थानों में दर्ज है एवं अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

उक्त कार्यवाई के दौरान SDM क्षितिज शर्मा, नायाब तहसीलदार,तहसील और अतिक्रमण प्रभारी आकाश मिश्रा,टीआई कोलार सुधीर अरजरिया मौजूद रहे।
अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version