भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता शुभम अग्रहरी ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले युवाओं को किया सम्मानित | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता शुभम अग्रहरी ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले युवाओं को किया सम्मानित | New India Times

युवाओं के दिल में बसने वाले मृदुल स्वभाव के भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता शुभम अग्रहरी” ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले युवाओं को सम्मान शाल भेंट कर उनको सम्मानित किया , और उनके अच्छे कामों की सराहना भी की इस मौके पर उन्होंने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद के सम्मान में 12 जनवरी का दिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद प्रेरणास्त्रोत रहे हैं। उनका जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता में हुआ था। जन्म के बाद उनके माता-पिता ने उनका नाम नरेंद्रनाथ दत्त रखा था। “स्वामी विवेकानंद” नाम उन्हें उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस ने दिया था।
स्वामी विवेकानंद वे व्यक्ति हैं, जिन्होंने वेदांत दर्शन का प्रसार पूरी दुनिया में किया। उन्होंने समाज के सेवा कार्य के लिए रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। श्री अग्रहरी ने कहा कि आइए इस खास मौके पर उनके कहीं बातों के ज़रिए राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाइयां देते हैं।”जैसा तुम सोचते हो, वैसे ही बन जाओगे। खुद को निर्बल और सबल मानोगे तो सबल ही बन जाओगे।”
एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमे डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।
उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। इसी तरह उनके कई उपदेश है इस मौके पर विकास मोदनवाल ,आलोक सिंह ,जीतेंद्र कनौजिया, सुल्तान बर्मा, महेंद्र वर्मा, महेंद्र जयसवाल, अंकुर सिंह, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version