Edited by Arshad Aabdi, लखनऊ, NIT;
यूपी बोर्ड के इंटर और हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं। हाईस्कूल के 81.18 प्रतिशत छात्र हुए उत्तीर्ण हुए हैं जबकि इंटरमीडिएट में 82.62 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। 5,35,494 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा की परीक्षा छोड़ दी थी। यूपी बोर्ड के 12वीं और 10वीं के नतीजों में छात्राओं ने बाजी मारी है। इंटर और हाईस्कूल परीक्षा में छात्राओं ने परचम लहराया है।
हाईस्कूल में फतेहपुर की छात्रा ने 95.83% अंकों से टॉप किया है। फतेहपुर की तेजस्वी ने हाईस्कूल की परीक्षा में टॉप किया जबकि हरदोई के क्षितिज ने हाईस्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। फतेहपुर की प्रियांशी तिवारी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप किया।इंटरमीडिएट की प्रियांशी ने 96.2 % अंक प्राप्त कर टॉप किया, जबकी 12 वीं में दूसरे स्थान पर तीन छात्राओं ने बाजी मारी है। हाईस्कूल के 81.18 प्रतिशत छात्र हुए उत्तीर्ण हुए हैं और इंटरमीडिएट में 82.62 प्रतिशत छात्र हुए पास हुए हैं।
