पशु चिकित्सा विभाग ने बर्ड फ्लू बीमारी से सावधानी संबंधित एडवाइजरी की जारी | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

पशु चिकित्सा विभाग ने बर्ड फ्लू बीमारी से सावधानी संबंधित एडवाइजरी की जारी | New India Times

उप संचालक पशु पालन विभाग डॉ. एम.एल. परमार ने बताया कि कौवों एवं पक्षियों की मौत होने तथा एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लु) के मद्देनजर जिले में भी सावधानी बरतने की अपील पशु पालन विभाग द्वारा की गई है।

डॉ. परमार ने बताया ये बीमारी एक पक्षी से दूसरे पक्षी में दूषित पानी से अथवा संक्रमित पक्षी के मल-मूत्र पंखों आदि के जरिये पूरे झुंड को तेजी से प्रभावित कर सकती है।
पशु पालक इस बीमारी की रोकथाम के लिये पक्षियों को बाडे में बंद रखें, अनावश्यक लोगों को पक्षियों के बाडे में प्रवेश नहीं करने दें। पक्षियों के बाडे में साफ सफाई रखें और पक्षियों का भोजन और पानी रोजना बदलें। नये पक्षी को कम से कम 30 दिन तक स्वस्थ पक्षियों से दूर रखें। पक्षियों पर नजर रखें यदि पक्षि मर रहे हैं, आंखों, गर्दन और सिर के आस पास सूजन है, रिसाव हो रहा है, पंखों, कलगी और टांगों का रंग बदल रहा है और पक्षी अण्डे कम देने लगे हैं तो यह सब खतरे के संकेत हैं। पक्षियों में अचानक कमजोरी, पंख कम होने या हरकत कम होने पर नजर रखें। पक्षियों में असामान्य बीमारी अथवा मौत की सूचना तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय को दें।

बर्ड फ्लू के मद्देनजर कंट्रोल रूम स्थापित

उप संचालक पशु पालन विभाग डॉ. एम.एल. परमार ने बताया बर्ड फ्लू के मद्देनजर जिला एवं विकासखंड स्तरीय रेपीड रिस्पोन्स टीम बनाई गई है। जिले मे मृत पक्षियो की असामयिक मृत्यु होने पर जिला स्तर कंट्रोल रूम एवं विकासखंड स्तर कंट्रोल रूम पर तुरंत सूचना दी जा सकती है। उन्होंने बताया जिला कंट्रोल रूम डॉ जी एस सोलंकी संपर्क नं. 8085661788, डॉ के के डामोर, मो न 9754412557 विकासखंड अलीराजपुर डॉ जयविकास डुडवा संपर्क नं. 8269934771, विकासखंड जोबट डॉ पुष्पेंद्र मण्डलोई संपर्क नं. 9753984048, विकासखंड उदयगढ़ डॉ राजेंद्र डामोर संपर्क नं. 8225087198, विकासखंड कट्ठीवाड़ा संपर्क नं. 9753614141, विकासखंड सोंडवा डॉ सीमा मौर्य संपर्क नं. 8349208680 विकासखंड भाबरा संपर्क नं. 9179183835 पर संपर्क कर जानकारी प्रदान कर सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version