ककरहवा में एआईएमआईएम का जन संवाद कार्यक्रम जिला अध्यक्ष निशात अली की अध्यक्षता में संपन्न | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

ककरहवा में एआईएमआईएम का जन संवाद कार्यक्रम जिला अध्यक्ष निशात अली की अध्यक्षता में संपन्न | New India Times

आज 11 जनवरी 2021 को ककरहवा में AIMIM का जन संवाद कार्यक्रम जिला अध्यक्ष निशात अली की अध्यक्षता में सैफुल इस्लाम के सहयोग से आयोजित किया गया। लोगों से संवाद करते हुए जिला अध्यक्ष निशात अली ने कहा कि देश में फैले साम्प्रदायिक विचार धारा को जड़ से ख़त्म करने के लिए AIMIM जन सहयोग के लिए लोगों से जन संवाद का कार्यक्रम गांव गांव चला रही है और देश और समाज को सांप्रदायिक मुक्त समाज बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। वंचित समाज के न्याय और सम्मान अधिकार के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संसद रत्न जनाब असदुद्दीन ओवैसी साहेब सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रहे हैं, इस संघर्ष में समाज के सभी लोगों के सहयोग से हम एक बेहतर समाज बनाएंगे जिसमें डॉ अम्बेडकर साहेब के बनाये गए संविधन अनुसार लोगों को न्याय सम्मान मिल सके।
संवाद कार्यक्रम का संचालन करते हुए फ़रहान अख्तर ने कहा कि 70 सालों से इस समाज को बेहतर बनाने का सपना सभी सेक्युलर पार्टियों ने दिखा कर समाज के लोगों का वोट लिया लेकिन वो अपने इस वादे को पूरा नहीं कर पाए, आज देश में एक अकेला संसद पूरे भारत के शोषित समाज के लिए देश में साम्प्रदायिक ताकतों के विरुद्ध संघर्ष कर रहा है इसलिए हम सभी ओवैसी साहेब के इस क्रांतिकारी संघर्ष के साथ जुड़ कर अपने देश में अमन चैन कायम करेंगे।
इस अवसर पर AIMIM के युवा नेता रियाजुद्दीन राईनी ने भी जन संवाद में लोगों को संबोधित किया और पार्टी से जुड़कर देश के लिए समाज के लिए काम करने का आवाहन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से फिरोज खान, सलमान अहमद, अकरम हुसैन, सहाबुद्दीन, अब्दुल हमीद, जमाल अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article