लोधा लववंशी क्षेत्रीय समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

लोधा लववंशी क्षेत्रीय समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न | New India Times

लोधा लववंशी क्षत्रिय समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक कोविड 19 कोरोना वाइरस की महामारी एवं 1 साल के लॉक डाउन के पश्चात सम्पन्न हुई जिसमें लोधा लववंशी क्षत्रिय समाज की वरिष्ठ कार्यकारणी युवा प्रदेश कार्यकारणी प्रत्येक जिले के जिला अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष उपस्थित थे।
लोधा लववशी क्षत्रिय समाज की इस प्रदेश स्तरीय बैठक में राष्टीय उपाध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह जी लोधा राष्टीय संगठन मंत्री लोधा रामस्वरूप जी शास्त्री राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य श्री महेश जी लोधा लोधा लंववशी क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जी साध उपाध्यक्ष श्री ज्वाला प्रसाद जी प्रदेश युवा अध्यक्ष श्री विवेक जी साध प्रदेश महिला अध्यक्ष श्री मति इन्दिरा देवी धार जिले के अध्यक्ष सुभाष जी पटेल एवं भागवन्ता जी सिसौदिया एवं धार जिले के सभी पदाधिकारी गण एवं युवा संगठन एवं कार्यकर्ता बन्धुओ के सहयोग से लोधा लववंशी धर्मशाला उज्जैन में सम्पन्न हुई जिसमें निम्न प्रस्तावो पर चर्चा हुई एवं प्रस्ताव पास हुए जिसमें प्रदेश कार्यकारणी का चुनाव मार्च तक सदस्यता पूरी करवा के करवाने का प्रस्ताव पास किया गया कार्यक्रम का संचालन धार जिले से सोलंकी सर ने किया एवं आभार सुभाष जी पटेल जिला समाज अध्यक्ष धार के द्वारा किया गया।
यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विमल लववंशी खरसोडा ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version