जिले में कोविड टीकाकरण का ड्राय रन किया गया, कलेक्टर ने ड्राय रन की प्रक्रियाओं का लिया जायजा | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिले में कोविड टीकाकरण का ड्राय रन किया गया, कलेक्टर ने ड्राय रन की प्रक्रियाओं का लिया जायजा | New India Times

कोविड टीकाकरण के पूर्व तैयारी के लिए प्रदेशव्यापी ड्राय रन का ट्रायल (पूर्व अभ्यास) किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज शुक्रवार को जिले में 3 केन्द्रों खकनार, शाहपुर, जिला अस्पताल बुरहानपुर में ड्राय रन टीकाकरण किया गया (टीककरण पूर्वाभ्यास), कि किस प्रकार कोरोना वैक्सीन टीकाकरण किया जाना है।
प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में स्थापित 3 कोविड टीकाकरण सेंटर में 25-25 हैल्थ वर्कर्स अनुसार कुल 75 हेल्थ वर्कर्स को टीकाकरण किया गया। इसके लिए 5 वैक्सीन अधिकारी प्रत्येक केन्द्रों पर तैनात किये गए। इन अधिकारियों द्वारा सर्वप्रथम गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग जांच, आईडी प्रूफ की जांच एवं पोर्टल पर नाम का सत्यापन सहित अन्य टीकाकरण संबंधी कार्यवाही की गई। टीकाकरण के बाद ऑब्जर्वेशन कक्ष में आधे घंटे तक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बैठाया गया। टीकाकरण के बाद अपनायी जाने वाली सावधानियाँ की जानकारी भी एएनएम द्वारा बताई गई। जिला कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने जिला अस्पताल पर संपूर्ण पूर्वाभ्यास प्रक्रिया का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version