चढ़ार समाज द्वारा पत्रकार स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

चढ़ार समाज द्वारा पत्रकार स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन | New India Times

देवरी नगर में विगत दिवस अखिल भारतीय सर्व चढ़ार समाज द्वारा जिला स्तरीय छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं नववर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आयोजन के दौरान नगर के पत्रकार साथियों द्वारा सहयोग कर कार्यक्रम की कवरेज और प्रचार प्रसार में सहयोगी भूमिका निभाने वाले नगर के समस्त पत्रकारों का चढ़ार समाज के पदाधिकारी एवं प्रबुद्ध जानों ने नगर के गुरु कैफे हॉउस में स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें पधारे नगर के सभी पत्रकार बंधुओं का गुलाल लगाकर फूल माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया एवं पत्रकारों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष आँचल आठया सहित समाज के पदाधिकारी गण व प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

By nit

Exit mobile version