इटवा विधानसभा के बिस्कोहर बाजार में एआईएमआईएम ने चलाया सदस्यता अभियान | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा विधानसभा के बिस्कोहर बाजार में एआईएमआईएम ने चलाया सदस्यता अभियान | New India Times

एआईएमआईएम की बैठक एवं सदस्यता अभियान इटवा विधानसभा क्षेत्र के बिस्कोहर बाजार में जिला अध्यक्ष निशात अली की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिस में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे एवं पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष निशात अली ने कहा कि पार्टी शोषित समाज के न्याय, सम्मान, स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने लिए प्रतिबद्ध है और देश में फैली नस्लीय, धार्मिक विभेद के विरुद्ध संघर्ष करती रहेगी। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी साहब हमेशा शोषित समाज की आवाज लोकसभा में मज़बूती के साथ उठाते हैं इसलिए उनके हाथों को मजबूत करने के लिए हमें तैयार हो जाना चाहिए।

बैठक को संबोधित करते हुए इटवा विधानसभा के अध्यक्ष मोहम्मद आमिर ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी साहब की विचारधारा को एक-एक घर तक पहुंचाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को काम करना है और पार्टी को मजबूत करते हुए समाज के सभी वर्गों के हित के लिए पार्टी के माध्यम से काम करना है जिस से समाज के हर वर्गों के बीच मे पार्टी की लोकप्रियता बढे, बैठक का संचालन नदीम सिद्दीकी ने किया इस अवसर पर इटवा विधानसभा महासचिव आरिफ़ पठान, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, जाहिद, सिद्दीक रायनी, मौलाना परवेज आलम सिराजी, सुल्तान अहमद, इस्तियाक शाह, रहीम आदि लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version