एक जिला एक उत्पाद के संदर्भ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की प्रशंसा | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एक जिला एक उत्पाद के संदर्भ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की प्रशंसा | New India Times

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज वीडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के समस्त संभागायुक्त एवं कलेक्टर की विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक ली। वीडियों कान्फ्रेंस में निर्धारित बिन्दुवार समीक्षा की गई। समीक्षा में एक जिला एक उत्पाद एजेण्डे पर, स्वच्छ सर्वेक्षण एवं अन्य कार्यो के लिए जिले को बधाई दी गई।
वीडियो कान्फेंस में जिला कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने एक जिला एक उत्पाद के संदर्भ में जानकारी दी, कि जिले की फसल केले से बनने वाले उत्पादों में एमएसएमई एवं स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने की कार्ययोजना बनाई गई है, वहीं केले के कचरे के डिस्पोजल हेतु बायो एसएनजी परियोजना की पहल प्रारंभ करने के संबंध में तैयारियां की जा रही है। समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा, अपर कलेक्टर श्री कैलाश वानखेडे़ सहित जिले के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version