सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी चौराहे पर रविवार की सुबह पूर्व में हुए हादसे के बाद हुई दो युवकों की मौत से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर आ गये। भीड़ ने सड़क पर रखे दोनों युवकों का शव और कानपुर जाने वाला हाइवे जाम कर दिया, 3 घंटे से चल रहा था हंगामा।
सेमरी व कानपुर रोड पर उस समय अचानक दोनों तरफ जाम लग गया जब सेमरी चौराहे पर दोनों शव रख दिये गए और सैकड़ों लोग नारेबाजी करने लगे। डेडबॉडी उन लोगों की थी जिनकी मौत शनिवार की सुबह अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराने से हुई थी। पुलिस के समझाने के बावजूद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। तीन घंटे से जाम लगातार बना हुआ था। भीड़ आलाधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़ी थी मौके पर पहुचे एसडीएम व सीओ ने भीड़ को समझा बुझा कर रोड जाम को खुलवाया। रविवार को अंतिम संस्कार करने के बजाय सुबह नाराज परिजन और गांव के लोग दोनों शव को लेकर सड़क पर आ गए। कानपुर हाइवे के सेमरी चौराहे पर शव रखकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण और परिजन नहीं माने। परिजनों का आरोप है। दुर्घटना ट्रक्टर से हुई है। ड्राइवर की गिरफ्तारी समेत कई मांगों पर अड़े रहे। तीन घंटे तक पुलिस समझाती रही लेकिन लोग नहीं माने और जाम जारी रहा। लोग इस बात पर अड़े रहे की मौके पर कोई बड़ा अधिकारी आकर उनकी मांगों पर हामी भर दे। मौके पर पहुचे एसडीएम जीत लाल सैनी व सीओ इंद्रा पाल सिंह ने भीड़ को समझा बुझा कर रोड जाम को खुलवाया।
