आल इंडिया पयामे-इंसानियत फोरम के तहत ज़रूरतमंदों को वितरित किए गए कम्बल | New India Times

शेख नसीम, भोपाल (मप्र), NIT:

आल इंडिया पयामे-इंसानियत फोरम के तहत ज़रूरतमंदों को वितरित किए गए कम्बल | New India Times

इस ठंड के मौसम में जहां सर्दी ने आमजन को हिलाकर रख दिया है वहीं दूसरी जानिब इस कड़ाके की सर्दी से ज़रूरतमंद लोगों को बचाने के लिए भोपाल की कई जानी-मानी सामाजिक संस्थाएं लोगों को कम्बल बांटकर उन्हें सर्दी से बचाने का प्रयास कर रही हैं।

इसी के तहत आज भोपाल के कटारा हिल्स इलाके के बर्रई में ऑल इंडिया पयामे-इंसानियत फोरम की जानिब से गरीब और ज़रूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए गए। इस नेक काम के तहत 75 कम्बल बांटे गए। इस मौके पर ऑल इंडिया पयामे-इंसानियत फोरम के ज़िम्मेदार अय्यूब अली, यासिर कुरेशी के साथ ही भोपाल ज़ोन-1 के सीएसपी लोकेश सिंह खासतौर मौजूद रहे। इनके अलावा यूनिट के तमाम सदस्य और स्थानीय निवासी भी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version