राकेश यादव/त्रिवेन्द्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सागर जिले की देवरी तहसील में रविवार को अखिल भारतीय सर्व चढ़ार चिढ़ार समाज सभा द्वारा जिला स्तरीय छात्र प्रतिभा सम्मान तथा नववर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम देवरी नगर के कुसुम बिहार कालोनी में बने अजीविका मिशन भवन में आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि में चढ़ार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एस वर्मा व प्रदेश अध्यक्ष मोहन बाबू चढ़ार तथा विशिष्ठ अतिथि में राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में अनिल आठया, एल एन चढ़ार किरण आठया जी व देवरी जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष महेन्द्र पटेल उपस्थित रहे।

कार्यकम की अध्यक्षता देवरी जनपद पंचायत की अध्यक्ष आंचल आठया ने की। कार्यक्रम आयोजक प्रभारी एस आर आठया रहे कार्यक्रम प्रारंभ के पहले सभी अतिथि गणों द्वारा सरस्वती माँ की प्रतिमा पर फूल मालार्पण कर पूजा अर्चना की गई व कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों तथा अन्य पदाधिकारी अतिथिगणों तथा देश के चौथे स्तम्भ कहे जाने वाले सभी देवरी के उपस्थित पत्रकारों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत सत्कार किया गया। माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया जिसमें समाज की बच्चियों ने स्वागत गीत गाकर अतिथिगण का स्वागत सम्मान किया गया। अखिल भारतीय सर्व चढार चिढार समाज सभा द्वारा जिला सागर के सभी तहसीलों के नगर व ग्रामों से आये प्रतिभा शाली बच्चों का सम्मान कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जिसमे समाज के बच्चे जिनने दसवी बारहवी व कालेज तथाअन्य कार्यो मै अपनी प्रतिभा दिखाकर समाज का नाम रोशन किया ऐसे सागर जिले से 16 बच्चो मै अंशुल श्री भवन चड़ार महुआखेड़ा केसली राजेश श्री विशंभर चढ़ार महुआखेड़ा केसली गंधर्व श्री वीरसिंह चढ़ार केवलारी केसली प्रियंका श्री कंछेदी आठिया बंडा अंशुल श्री लक्ष्मी नारायण आठिया छिंद ली देवरी सौरभ श्री मनोहर चढ़ार देवरी तरुणा श्री बाबूलाल आठिया रसेना देवरी राजेश श्री धनीराम आठिया रसैना देवरी मयंक श्री नरेन्द्र आठिया रहली मस्तराम श्री परसराम चढ़ार बमुरा रहली सचिन श्री मनोहर आठिया रामपुर रहली रूपा श्रीराम च डार मुड़ेरी देवरीआकाश संतोष च डार मकरोनिया सागर संध्या संतोष च डार लुहैरा जैसीनगर दीपशिखा सीताराम आठिया देवरी खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन अंशुल सुनील आठिया कृष्ण गंज वार्ड सागर लोक संगीत एवम् गायन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 501 की नगद राशि सील्ड मोमेंटो प्रशस्ति पत्र डिसनरी देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम मै जिले भर से सैकडो की संख्या मै समाज के लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एस बर्मा ने कहा कि देवरी मै जो कार्यक्रम रखा वह वडा ही अच्छा सफल कार्यक्रम रहा बडे ही हर्ष की बात है कि समाज ने बढ चढकर कार्यक्रम को सफल बनाया समाज के लोग ऐसे ही जागरूकता का संदेश देते रहे हमे खुशी है कि देवरी मै चढार समाज से जनपद अध्यक्ष पद पर आंचल आठ्या है यह गौरव की बात है कि हमारी समाज की जनप्रतिनिधि है ऐसे ही समाज के अन्य लोग भी तरक्की करे समाज का नाम रोशन करे वही प्रदेश अध्यक्ष मोहन बाबू चढार ने भी देवरी मै सफल कार्यक्रम पर बधाई दी एवं कहा कि समाज के लोगो द्वारा जो कार्यक्रम देवरी मै रखा गया ऐसे कार्यक्रम हर तहसील स्तर पर किये जायेगे जिससे समाज के बच्चे जागरुक हो साथ ही समाज मै एकता संगठित रहने की स्थिति बनी रहे अपने बिचार एक दूसरे से आदान प्रदान होते रहे तब ही समाज जागरूक होगा राष्ट्रीय उपाध्यक्षो ने भी कार्यक्रम को संवोधित करते हुये समाज को जागरूक संगठित रहकर तरक्की करने की बात कही जिला स्तरीय चढार समाज के प्रतिभा सम्मान देवरी के कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही देवरी जनपद पंचायत की अध्यक्षा आंचल आठया ने कहा कि आज देवरी कार्यक्रम मै उपस्थित राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी यो का आभार व्यक्त करती हू कि उन सब ने अपना अमोल समय निकालकर देवरी कार्यक्रम में शामिल हुये साथ ही धन्यवाद देती हू कि देवरी क्षेत्र की चढार समाज के एक एक व्यक्ति तथा कार्यक्रम मै जिन सभी ने अपना समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया आज जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान सम्मान में सभी प्रतिभाशील बच्चों को मैं बधाई देती हूं कि आप सब ने समाज का नाम नगर क्षेत्र जिला तथा प्रदेश स्तर पर रोशन किया आप सब के साथ में समाज के अन्य बच्चों से भी निवेदन करता हूं कि आप सब भी इन बच्चों जैसा नाम रोशन कर समाज का नाम रोशन कर समाज को गौरवांवित करें। मैं आप सब के बीच की ही बेटी हूं, मैं जिस पद पर प्रतिनिधि हूं, जहां भी जिस स्तर पर मेरा सहयोग समाज के लोग चाहते हैं, मैं हमेशा समाज के लिये तत्पर खड़ी हूं, आप सब ने कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर स्पष्ट जाहिर कर दिया कि अब चढ़ार समाज का शंखनाद बज चुका है, समाज अब जागरूक हो चुकी है, अब हर स्तर पर समाज के लोग आगे आ कर समाज का नाम रोशन करते रहेंगे। कार्यक्रम के प्रभारी एस आर आठया ने कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के समापन बाद सभी को भोजन व्यवस्था की गई इस दौरान कार्यक्रम मे मुख्य रूप से समाज के बरिष्ठ जनो में अशोक कुमार चढ़ार, शिवनारायण आठया, कमलेश आठया, दुर्गेश आठया हरि शंकर आठिया, दामोदर आठिया, कमलेश आठिया, गुलाब आठिया, गणेश आठिया, पुष्पेंद्र आठया, एल एन चढ़ार, राम स्वरूप आठया, एच एस आठया, भाई साहब आठया, पुरुषोत्तम आठया, नीलेश चढ़ार, बाल किशन आठया आदि बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
