गुलशन परुथी, दतिया (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान शनिवार को बग्गीखाना में जिले में पड़ रही कड़क सर्दी को ध्यान में रखते हुए हजारों जरूरतमंद एवं गरीबों को कंबल प्रदान किए।
गृह मंत्री डाॅ. मिश्र ने हजारों गरीबों एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते हुए कहा कि यह कंबल सर्दी व कोहरे से बचाने में काफी मदद करेंगे। गृहमंत्री ने कहा कि दतिया में समाजसेवी एवं सेवाभावी लोगों द्वारा 12 वर्षो से सेवाभाव के साथ जरूरतमंद गरीबों को कंबल बांटकर सेवा करते आ रहे है। दतिया के लोगांे ने लाॅकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूर जो जिले में आए उन्हें भी कपड़े, जूते एवं भोजन के पैकिट प्रदाय किए गए। जबकि यह लोग अपने है जिन्हें कंबल बांटे गए है। जिले में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए समाजसेवियों द्वारा आज जरूरतमंद एवं गरीबों को कंबलों का वितरण कर एक पुण्य का काम किया है। डाॅ. मिश्र ने कहा कि जिले में गंगा जमुनी तहजीब के साथ लोगों के बीच आपस में प्रेम सद्भाव एवं भाईचारा ऐसा ही बना रहे इसके लिए माँ पीताम्बरा से प्रार्थन करते है कि उनका आर्शीवाद बना रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुद्यौलिया, पूर्व विधायक डाॅ. आशाराम अहिरवार, श्री पंकज शुक्ला, डाॅ. रामजी खरे, श्री योगेश सक्सैना, श्री प्रशांत ढ़ेगुला, श्री गिन्नी राजा परमार, श्री जीतू कमरिया, श्रीमती सावित्री सूत्रकार, श्री बलवीर सिंह कुशवाह, श्री पंकज गुप्ता, श्री बलदेव राज बल्लू सहित अन्य गणमान्यजन व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
