करीब 8 लाख रुपए की लागत से बन रहा है गुणवत्ताहीन कृषि उपार्जन केन्द्र शेड, भ्रष्टाचार की आशंका | New India Times

त्रिवेन्द्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

करीब 8 लाख रुपए की लागत से बन रहा है गुणवत्ताहीन कृषि उपार्जन केन्द्र शेड, भ्रष्टाचार की आशंका | New India Times

सागर जिले की देवरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पड़रई बुजुर्ग के बोरिया ग्राम में शासन की करीब आठ लाख रुपए लागत राशि से जो कृषि उपार्जन केन्द्र शेड बनाया जा रहा है जिससे कि उस शेड में किसानों का अनाज रखा जा सके और बरसात में पानी से खराब न हो सके और सुरक्षित अनाज रखा जा सके मगर पंचायत के सचिव-सरपंच उसी शासन की राशि को चुना लगाने में लगे हुये हैं।

करीब 8 लाख रुपए की लागत से बन रहा है गुणवत्ताहीन कृषि उपार्जन केन्द्र शेड, भ्रष्टाचार की आशंका | New India Times

घटिया निर्माण कार्य से साफ भ्रष्टाचार होता नजर आ रहे है। लोगों का आरोप है कि यह निर्माण कार्य पंचायत द्वारा किया जा रहा है जिसमें सचिव-सरपंच द्वारा निर्माण कार्य में भारी मात्रा में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। कृषि उर्पाजन केन्द्र शेड मे शुरुआत में ही गुणवत्ताहीन कार्य हो रहा है, उसमें न ही बीम ढाली गई है और न ही लोहे का उपयोग किया जा रहा है साथ ही धूल भरी डस्ट के साथ कम मात्रा में सीमेंट लगाकर बिना लोहे के ही बीम ढाली गई है और उसकी भी न तराई की जा रही है, पूरा निर्माण कार्य ही गुणवत्ताहीन किया जा रहा है जो बनते ही कभी भी जर्जर होकर गिर सकता है। यहां शासन की योजना व राशि को ही पंचायत के सचिव सरपंच भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रहे हैं, ऐसे ही पंचायत में और भी कई मामले हैं जिनमें भारी भ्रष्टाचार किया गया है और शासन की लाखों रुपये की राशि भ्रष्टाचार की भेंट भी चढ़ चुकी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version