मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बीते लम्बे समय से दमुआ कालरी की बन्द पड़ी 9 नम्बर खदान से स्थानीय कोयला माफिया द्वारा अवैध और खतरनाक तरीके से बन्द पड़ी 9 नम्बर खदान में करवाए जा रहे अवैध कोयला उत्खनन के समाचार को संज्ञान में लेते हुऐ स्थानीय प्रबंधन व पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर कार्यवाही प्रारम्भ की है।

इस सम्बंध मे नगर निरिक्षक कोमल दियावर ने कोयला प्रबंधन के स्थानीय अधिकारियों को साथ लेकर मौके का मुवायना कर उक्त खोदी गयी कोयले की गहरी खंदक को भरवाने और आसपास के समुचे परिसर को प्रतिबंन्धित करने के लिए फैन्सिंग लगवाने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दिया है साथ ही कोयला तस्तकरी में सलग्न स्थानीय कोल माफियाओं की धर-पकड़ का अभियान तेज कर दिया है। पत्रकारों की सक्रियता के कारण कोल माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। देखना है शासन प्रशासन शीघ्र कार्यवाही कर कोल माफियाओं के हौसले कब तक पस्त करता है।
