165 मीटर सीसी सड़क का भूमि पूजन कार्यक्रम ग्राम पंचायत पनारा के सरपंच श्रीमती भागवती धुर्वे के द्वारा हुआ संपन्न | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

165 मीटर सीसी सड़क का भूमि पूजन कार्यक्रम ग्राम पंचायत पनारा के सरपंच श्रीमती भागवती धुर्वे के द्वारा हुआ संपन्न | New India Times

ग्राम पंचायत पनारा क्षेत्र अंतर्गत आदिवासी, हरिजन बाहुल्य हेटी ढाना क्षेत्र, टाकिया नदी से श्री झाड़ू उइके के दुकान तक सगुनिया मार्ग तक 165 मीटर सीसी सड़क का भूमि पूजन कार्यक्रम ग्राम पंचायत पनारा के सरपंच श्रीमती भागवती धुर्वे के द्वारा संपन्न किया गया। उक्त कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 01 पंच के पंच श्री सुनील पन्द्राम वार्ड क्रमांक 2 के पंच श्रीमती मनकी पंद्राम के अलावा श्रीमती सूमलो बाई, ग्राम पटेल दुकाल सिंह, संतोष पांद्राम, गजराज विश्वकर्मा, रज्जू भन्नारे एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत पनारा के सरपंच श्रीमती भागवती धुर्वे के द्वारा उच्च अधिकारियों के सहयोग से स्वीकृत यह सड़क का निर्माण कार्य होने से ग्राम के सैकड़ों परिवारों एवं ग्राम माली, सगुनिया, पठानिया, उमराडी के लोगों एवं छात्र छात्राओं को कई दशकों से प्रतिदिन आवागमन में होने भारी समस्या, अत्यंत कष्टप्रद एवं अत्यंत ही असुविधा परिस्थिति से छुटकारा मिल पाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version