अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अल नईम रोटी बैंक द्वारा संचालित रोटी बैंक को अब साप्ताहिक नहीं प्रति दिन रोटी बैंक कर दिया गया है जिसका शुभारंभ जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के प्रेस सचिव हाजी मोहम्मद इमरान एवं उन की टीम द्वारा किया गया।

रोटी बैंक के संचालक डॉक्टर निज़ाम उद्दीन अल नईम ने बताया कि रोटी बैंक द्वारा पहले सप्ताह में एक बार ज़रूरतमंदों को भोजन वितरित किया जाता था जिसको अब प्रति दिन कर स्थाई रूप से भोपाल के इमामी गेट पर कर दिया गया है। जहां प्रति दिन शाम 6 बजे से ग़रीब व ज़रूरतमंदों को भोजन वितरित किया जाएगा। डॉक्टर निज़ाम उद्दीन ने भोपाल की जनता से अपील की है कि इस भोजन वितरण में जो लोग हमसे जुड़ कर ज़रूरतमंदों को भोजन करना चाहते हैं वह अल नईम रोटी बैंक से संपर्क कर सकते हैं।
