दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास करने वाले ससुराली जन गिरफ्तार | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास करने वाले ससुराली जन गिरफ्तार | New India Times

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को जलाकर मारने के प्रयास में मोहनलालगंज पुलिस ने पति, ससुर सहित देवर को गिरफ्तार कर गुरुवार को समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला ने बताया कि बीते मंगलवार को देर शाम मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के विंदौआ गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता शिवानी बाजपेयी को पति शिवानंद बाजपेयी, देवर सत्य प्रकाश बाजपेयी, ससुर विजय बाजपेयी ने मिलकर घर में बन्द कर आग के हवाले कर दिया था। जलती हुई महिला के चीखने चिल्लाने पर पड़ोस के रहने वाले पड़ोसी दौड़कर किसी तरह जलती हुई महिला की आग बुझाई लेकिन वह बुरी तरह जल चुकी थी। फिर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देकर उसे सीएचसी मोहनलालगंज ले गए जहां हालत गम्भीर होने की वजह से उसे सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गुरुवार को कनकहा मोड पर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version