त्रिवेन्द्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सागर जिले के थाना गौरझामर अंतर्गत ग्राम बड़ी जमुनिया निवासी दलित वर्ग के बाबू पिता हल्ले के साथ थाना गौरझामर पुलिस द्वारा सी.एम हेल्पलाइन की शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने व मारपीट किए जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अनु. जाति विभाग की ओर से तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है।गठित जांच कमेटी में 1.सुश्री अंचल आठया जनपद अध्यक्ष देवरी, 2.श्री सुरेंद्र करोसिया जिला अध्यक्ष कांग्रेस अनु. जाति विभाग 3. श्री त्रिवेंद्र जाट जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस अनु. जाति विभाग को शामिल किया जा कर संपूर्ण घटनाक्रम का जांच प्रतिवेदन एक सप्ताह में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय अनु जाति विभाग भोपाल को भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं।
