मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कौशर अली फाउंडेशन के तत्वधान में नि:शुल्क सिलाई, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सुनील उईके द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि कौसर अली फाउंडेशन द्वारा लॉकडाउन में जरूरतमंद गरीबों को नि:शुल्क खाद्य सामग्री का वितरण कर समाज सेवा का सराहनीय कार्य किया है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 14 बिरसा मुंडा भवन में नि:शुल्क सिलाई कढ़ाई ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण दिया जागेगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू, पार्षद प्रेम शाह भलावी ने कौसर अली फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें भरपूर सहयोग देने का वचन दिया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम तिवारी ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कौसर अली फाउंडेशन के कार्यों को सराहा। कार्यक्रम का संचालन जावेद अली खान, जाकिर खान एवं उनके सहयोगियों ने किया।
कौसर अली फॉउंडेशन से संचालक जावेद अली ज़ाकिर हुसैन मैनेजर, कायनात फिरदौस, पूजा यादव, फ़िरोज़ खान, श्याम, नामदेव, ममता, डिसूजा, सिलाई ट्रेनर नूरनाज, ब्यूटी पार्लर ट्रेनर विनीत डहेरिया, मुस्कान शेख आदि उपस्थित थे।
