मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद पंचायत जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोलिया के वार्ड नंबर 3 में ग्राम पंचायत कोलिया द्वारा सड़क कार्य प्रारंभ किया गया। वार्ड नंबर 3 वासियों के लिए 100 मीटर कंक्रीट सड़क पंचायत द्वारा बनाई जा रही है जिसकी लागत 1 लाख 45 हजार रुपए बताई गई है। कई वर्षों से वार्ड वासी सड़क की मांग करते आ रहे थे। वार्ड वासियों की समस्या को गंभीरता से देखते हुए ग्राम पंचायत सरपंच संतोष कुमरे, सचिव संतराम, सहायक सचिव कमलेश द्वारा जनपद पंचायत को प्रस्ताव भेजे गए और गंभीरता से इसे लेते हुए जनपद पंचायत सीओ सुरेंद्र साहू के मार्गदर्शन व सहयोग से वार्ड नंबर 3 के रहने वाले ग्रामीणों को सड़क बन जाने से आने जाने में परेशानी नहीं होगी बारिश के समय बच्चों को स्कूल आने जाने में कठिनाई होती थी जो अब सड़क बनने से परेशानी नहीं होगी वार्ड वासियों ने सरपंच संतोष कुमरे सचिव संतराम सहायक सचिव मिथिलेश संजय बावरिया और जनपद पंचायत के सियो एवं इंजीनियर को धन्यवाद आभार प्रकट किया और आशा की यह हमारे ग्रामीण क्षेत्र में इसी तरह गंभीरता से जनहित के कार्य योजना अनुसार होते रहे।
