यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत ने मध्यप्रदेश की किसान यात्रा का जिला संस्थापक चन्द्रभान चौधरी के नेतृत्व में राजस्थान सीमा चम्बल पुल पर स्वागत कर किसान आंदोलन का समर्थन किया। जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा व जिला महामंत्री मनोज पोसवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश से किसान आंदोल में भाग लेने के लिए गाँधीवादी नेता पी वी रासजगोपाल के नेतृत्व में यात्रा दिल्ली के लिये कूच कर रही है उसका शिक्षक संघ एकीकृत के द्वारा राजस्थान सीमा चम्बल पुल पर जोरदार स्वागत कर समर्थन करते हुए जबरदस्त नारेबाज़ी की। भारत गुर्जर ने बताया कि किसान दिल्ली बॉर्डर पर पिछले कई दिनों से कड़ाके की सर्दी में भूखे प्यासे सड़क पर डेरा डाले हुए हैं उनकी केंद्र सरकार को सकारात्मक रूख अपनाते हुए वार्ता कर आंदोलन को खत्म करने के लिये आग्रह किया है।
इस अवसर पर कई समाजसेवी कर्मचारी नेता उपस्थित थे।
