दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों से हुई मौत से मृतकों के परिवारजनों सहित पूरे गांव में मचा कोहराम | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों से हुई मौत से मृतकों के परिवारजनों सहित पूरे गांव में मचा कोहराम | New India Times

कोतवाली अंतर्गत ग्राम बरा में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों से हुई मौत से मृतकों के परिवारजनों सहित पूरे गांव में कोहराम से मच गया। सूचना पाते इंस्पेक्टर तथा तहसीलदार दल बल के साथ मौके पर जा पहुंचे तथा शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। एक मृतक की माँ ने हत्या किए जाने की बात कहते हुए तहरीर दी है। बताया जाता है कि दोनों ने बीती रात कच्ची शराब पी थी या किसी ने पिलाई थी। रात में यह दोनों अपने घरों में आकर सो गए। प्रातः इनकी लाशें मिली। शंका व्यक्त की जा रही है की इन दोनों को शराब में जहर देकर मारा गया है। इन लोगों का गांव में ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था। शंका व्यक्त की जा रही है की उसी विवाद के चलते इनकी हत्या की गई।

दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों से हुई मौत से मृतकों के परिवारजनों सहित पूरे गांव में मचा कोहराम | New India Times

नगर की दक्षिणी सीमा पर स्थित ग्राम बरा में बीती रात दो युवा व्यक्तियों दयाशंकर (30) पुत्र रविंद्र कुमार व रामलखन(32)पुत्र स्व० मोहनलाल के शव आज प्रातः उनके घरों में पाए जाने से कोहराम सा मच गया। दोनों मौतों के पूरे गांव में जैसे सन्नाटा सा छा गया। भीषण ठंड एवं हड्डी तक को कप-कपा देने वाली शीत लहर के कारण गांव में सन्नाटा सा छाया हुआ था कि अचानक इस सन्नाटे के बीच इन दोनों मृतकों के घरों से चीख-पुकार एवं रोने की आवाजो से पूरा गांव दहल गया और देखते ही देखते इन दोनों घरो पर महिला-पुरुष एवं बच्चो की भारी भीड़ लग गई।घटना की सूचना पा कर सी०ओ इंस्पेक्टर दल बल के साथ मौके पर जा पहुंचे।घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक दयाशंकर ने अपनी भूमि पटके पर गांव के ही सन्त राम पुत्र रघुवर को दी थी। कल बृहस्पतिवार की दोपहर पटके की रकम को लेकर मृतक दयाशंकर एवं सन्त राम के बीच खासा विवाद भी हुआ था। शाम को मृतक दयाशंकर अपने मित्र राम लखन के साथ गांव में बिकने वाली अवैध कच्ची दारू पीने गए थे। आरोप है कि सन्त राम दोपहर से ही इन लोगों के पीछे लगा रहा और हर गतिविधियों पर नजर रखे रहा शाम को जब शराब पीने गए तो उसी कच्ची अवैध शराब में जहर मिलाकर इन्हें दे दी गई। जिसको इन दोनों ने पी और घर आकर लेट रहे प्रातः इनके शव बरामद हुए। घटना की सूचना पाते ही सी०ओ अभय प्रताप मल, कोतवाल बृजेश कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार विकास धर दूबे मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने मृतक की मां के बयानों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ भी लिया। इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की सूचना पा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार ढुल वाह जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह जिला आबकारी अधिकारी भारी लाव लश्कर के साथ मौके पर आ पहुंचे। इसी बीच मृतक दयाशंकर की मां बिधवा राम गुन्नी ने गांव के दो लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किए जाने को तहरीर भी पुलिस को दे दी। जिस पर पुलिस ने आनन फानन एक नामजद को पकड़ भी लिया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस को अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध जहां तक कार्यवाही के निर्देश दिए वहीं घटना का खुलासा कर दोनों अभियुक्तों सहित जो भी दोषी हो उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। अब पुलिस को दोनों मृतकों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version