लखनऊ के मोहनलालगंज व निगोहा थाना क्षेत्र में हुई दो लोगों की हत्या | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

लखनऊ के मोहनलालगंज व निगोहा थाना क्षेत्र में हुई दो लोगों की हत्या | New India Times

लखनऊ-रायबरेली रोड के दो आने थाने मोहनलालगंज और निगोहा में आज 2 लोगों की हत्या कर दी गई। निगोहा में 35 वर्षीय अज्ञात पुरुष की हत्या कर शव खेत के पास फेंक दिया गया जबकि मोहनलालगंज में 20 वर्षीय मजदूर की हत्या की बात सामने आ रही है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के उपरांत मामले की जांच शुरू कर दी है।

लखनऊ के मोहनलालगंज व निगोहा थाना क्षेत्र में हुई दो लोगों की हत्या | New India Times

जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के अदौली गांव में रहने वाला 20 वर्षीय जीवन प्रकाश बीती रात इसी गांव के रहने वाले रमाकांत के साथ शादी समारोह में गया था। 20 वर्षीय जीवन प्रकाश की लाश आज मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के इंडियन ढाबे के पास पड़ी मिली। जीवन प्रकाश के परिजनों ने रमाकांत और उसके एक साथी पर हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज गऊदीन शुक्ला के अनुसार रमाकांत मोटरसाइकिल नहीं चला पाते थे जिसकी वजह से रमाकांत जीवन प्रकाश को बीती रात शादी समारोह में लेकर गए थे। इंस्पेक्टर के अनुसार शादी में जीवन प्रकाश और रमाकांत द्वारा शराब पी गई वापसी में इंडियन ढाबे के पास दोबारा इन दोनों ने शराब पी। इंस्पेक्टर ने बताया कि ढाबे पर शराब पीने के बाद जीवन प्रकाश रमाकांत से पेशाब करने की बात कह कर गया और वापस नहीं आया, थोड़ी देर बाद जब जीवन प्रकाश को रमाकांत ढूंढने गया तो उसकी लाश पड़ी मिली उन्होंने बताया कि जीवन प्रकाश के परिजन रमाकांत पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं जबकि जीवन प्रकाश के शरीर पर चोट के कोई जाहिरा निशान नजर नहीं आ रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

उधर लखनऊ ग्रामीण के निगोहा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के पास शाइन सिटी के करीब 35 वर्षीय अज्ञात पुरुष की लाश पड़ी होने की सूचना यहीं के रहने वाले किसान अभिषेक मिश्रा द्वारा निगोहा पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर निगोहा ने बताया कि मृतक शर्ट और गर्म की शर्ट पहने हुए था उसके शरीर पर चोट के कई निशान नजर आ रहे हैं। इंस्पेक्टर के अनुसार अज्ञात पुरुष की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है लेकिन देखने में यह प्रतीत हो रहा है कि हत्या करके शव फेंका गया है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है। हत्या की यह दोनों घटनाएं रायबरेली रोड पर बने मोहनलालगंज और निगोहा थाना क्षेत्र की हैं एक ही दिन में दो थाना क्षेत्रों में हत्या की घटना ने पुलिस को चुनौती तो दी ही है हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version