केंद्र सरकार की योजना के तहत बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड का जायजा लेने पहुंचे जुन्नारदेव के एसडीएम व तहसीलदार | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

केंद्र सरकार की योजना के तहत बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड का जायजा लेने पहुंचे जुन्नारदेव के एसडीएम व तहसीलदार | New India Times

जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पनारा में केंद्र सरकार की योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। कल जुन्नारदेव एसडीएम मधु वंतराव धुर्वे व जुन्नारदेव तहसीलदार कमलेश राम नीरज उस का जायजा लेने पहुंचे, लोगों को घर घर जाकर जानकारी ग्राम पंचायत पनारा के कोटवार दुर्गेश बेलवंशी द्वारा दी जा रही है। शासन के निर्देश अनुसार कार्ड बनाने की शुल्क ₹30 ली जा रही है, ऐसा कार्ड बनाने वाले संचालक आरिफ खान द्वारा बताया गया साथ ही उनके सहयोगी बादल भाई इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं। ग्राम पंचायत सरपंच भागवती धुर्वे, सचिव स्वरूप मालवीय, सहायक सचिव कमलेश सोमकुवर द्वारा ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड के विषय में बताया गया कि सरकार द्वारा 500000 रुपए तक निःशुल्क इलाज इस कार्ड के बनने से हो सकेगा। जो लोग कार्ड बनाने में छूट गए हैं उन्हें घर-घर जानकारी पहुंचाने और सहयोग करने में आशा कार्यकर्ता श्रीमती प्रमिला नागोतीया सहयोगी अनुसुइया विश्वकर्मा, लता नागले, निशा धुर्वे, अंजू पहाड़े, पार्वती ग्राम पंचायत पनारा छेत्र में सभी ग्राम वासियों को कार्ड का महत्व योजना संबंधित जानकारी आशा कार्यकर्ताओं द्वारा दी जा रही है जिसमसे ग्राम पंचायत पनारा में कार्ड बनवाने ग्रामीण पहुंच रहे हैं। एसडीएम जुन्नारदेव द्वारा सभी ग्रामीणों से कहा गया कि शासन की योजना अनुसार आयुष्मान कार्ड का उपयोग कर सकेंगे और शासन द्वारा जो ₹30 शुल्क निर्धारित की गई है उससे अधिक कोई भी ग्रामीण ना दें और आगे आकर इस योजना का लाभ लें, सभी के लिए यह कार्ड अनिवार्य है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version