मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ऑल इंडिया अलजामी फाउंडेशन सामाजिक संस्था का गठन जुन्नारदेव में किया गया जिसमें फाउंडेशन के मुख्य उद्देश बच्चों को दीनी व दुनिया वी तालीम में मदद करना, यतीमों, गरीबों व बेसहारों की हर मुमकिन मदद करना है। जिसको लेकर जुन्नारदेव शहर में ऑल इंडिया अलजामी फाउंडेशन का गठन किया गया जिसमें ऑल इंडिया अलजामी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिलाल अहमद हबीबी साहब, राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार अकील अहमद फिरदौसी, राष्ट्रीय सेक्रेटरी जनाब अकबर मोहम्मद अंसारी, मुफ्ती मोहम्मद दिलकश रजा साहब ने शिरकत कर कमेटी का गठन किया। जिसमें ऑल इंडिया अलजामी फाउंडेशन जुन्नारदेव के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मोहम्मद असलम खान, उपाध्यक्ष मुबीन खान, सचिव फारुख खान, अकील सिद्धकी, सेक्रेटरी मोहसिन भाई फाउंडेशन जुन्नारदेव के सलाहकार शमीम अंसारी, रियाजउद्दीन सिद्धकी को नियुक्त किया गया साथ ही फाउंडेशन अलजामी फोर्स के अध्यक्ष पद पर आमिर सिद्दीकी उपाध्यक्ष शोएब खान सचिव नज्जू खान की नियुक्ति की गई मजलिस में उपस्थित सभी लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी एवं फाउंडेशन के उद्देश्यों को लोगों तक पहुंचाने की सलाह दी। इस मजलिस को सफल बनाने के लिए वसीम भाई, कादर खान, इब्राहिम खान, उजैर खान, सुल्तान शाह, अहमद ताज की अहम भूमिका रही। जिनकी उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की।

MashaAllah.Nice