सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

भले ही ठंड बढ़ गई है लेकिन लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र में कहीं भी सरकारी अलाव नहीं जल रहे हैं। तहसील की चौखट पर ही एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति ठंड से ठिठुरते हुए रात गुजारने को मजबूर हो रहा है। तहसील गेट से लेकर कोतवाली गेट के पास एक मानसिक विक्षिप्त पिछले 15 दिनों से हाइवे के डिवाइडर पर ठंड में रात गुजारने को मजबूर हो रहा है जिसका सुध लेने वाला कोई नहीं है। तहसील व आस पास कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं है और ना ही रैन बसेरे का इंतजाम है।
