थाना क्षेत्र में गश्त करने वाली डायल 100 पुलिस सेवा वाहन पिछ्ले एक हफ्ते थाने में खड़ी-खड़ी खा रही है धूल | New India Times

परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

थाना क्षेत्र में गश्त करने वाली डायल 100 पुलिस सेवा वाहन पिछ्ले एक हफ्ते थाने में खड़ी-खड़ी खा रही है धूल | New India Times

थाना क्षेत्र में गश्त करने वाली डायल 100 के मेंटेनेंस को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। देवरी थाने की एफआरवी (फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल) डायल 100 पिछले एक हफ्ते से बंद होने से लोगों को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डायल 100 में टायर सही नहीं होने के कारण पिछले कई दिनों से यह थाने में खड़ी है। देवरी थाना क्षेत्र अनुभाग का सबसे बड़ा थाना क्षेत्र माना जाता है और नेशनल हाइवे से लगा होने के कारण अधिकतर दुर्घटनाओं के शिकार लोगों को डायल 100 ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाती है।
बताया जा रहा है कि डायल 100 आफ रोड होने के कारण क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गश्त भी नहीं हो रही है इसके बाद भी डायल 100 के मेंटेनेंस को लेकर जिम्मेदारों का रवैया सुस्त बना हुआ है।
डायल 100 का संचालन शुरू होने के बाद से पीड़ितों को राहत मिल रही है तो कई अपराधियों को भी पुलिस इन्हीं की मदद से पकड़ पाई है। अब देखना यही होगा कि क्या मेंटेनेंस अमला आन रोड कर पाता या फिर डायल 100 थाने में खड़ी-खड़ी धूल खाती रहेगी।

टायरों का लाट अभी खत्म है, कोरोना काल की वजह से पूर्ति नहीं हो पा रही है। जितना स्टाक चाहिए उतना नहीं मिल पा रहा है। जैसे ही टायरों का लाट आता है तो तुरंत ही टायर डलवाकर डायल 100 को आन रोड किया जाएगा। अभी दो से तीन दिनों का समय और लग सकता है टायर आने में: सतीश यादव, डायल 100 प्रभारी सागर।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version