उपजेल रहली में बंदियों से हो रहा है अमानवीय व्यवहार, जेलर पर घटिया भोजन देने का लग रहा है आरोप | New India Times

त्रिवेन्द्र जाट, रहली/सागर (मप्र), NIT:

उपजेल रहली में बंदियों से हो रहा है अमानवीय व्यवहार, जेलर पर घटिया भोजन देने का लग रहा है आरोप | New India Times

सागर जिले की तहसील रहली में स्थित रहली उपजेल में बंदियों के साथ क्रूरता मारपीट घटिया भोजन देने और एक ही सिरिंज से मरीजो को करीब एक से दस बारह लोगों को इंजेक्शन लगाने की तथा एक ही रेजर से दस दस लोगो की दाढी बनाने आदि गंभीर आरोप लगाये जा रहे हैं। इस मामले में पहले भी कैदियों द्वारा मुख्यमंत्री, राज्यपाल व एसडीएम रहली से शिकायत हो चुकी है जिसके जांच के बाद कोई कार्यवाही नजर नहीं आयी पूरे मामले में लीपा पोती कर दी गई है मगर उपजेल रहली की स्थिति ज्यों के त्यो बनी हुई है। शासन प्रशासन से हटके ही नियम रहली उपजेल मै वहां के जेलर अनुभा चौधरी द्वारा चलाये जा रहे है कैदियो को जानवरो से भी बदतर व्यवहार किया जा रहा है वहां पर देवरी तहसील के केसली ब्लाक के ग्राम देचुआ के निवासी रामचंद्र यादव पिता मुन्ना यादव जो कि 34/2 एक्ट अबैध शराब बिक्री मामले मै 18 नबम्बर को रामचन्द्र यादव कैदी को रहली उपजेल भेजा गया था जो कि वहां 21 दिन रहके आये है उनके द्वारा उपजेल की जैलर अनुभा चौधरी तथा वहां पर 302 के कैदी रामकृष्ण पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा है कि जेलर द्वारा कैदियो से अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है साथ ही राम किशन स्वयं कैदी है मगर पूरी जेल को चला रहा है यह हरदी ग्राम रहली का निवासी है जो जेल से अन्दर वाहर खुला घूमता है जेल मै इनको अलग से भीआई पी सुबिधा है जेलर का कहना है कि रामकिशन जो बोलेगा सभी कैदियो को जेल मै बही करना होगा रामचन्द्र यादव ने बताया कि रहली उपजेल मै वहां रहली गढ़ाकोटा के कैदियो को भी आई पी सुविधा दी जाती है न कोई काम कराया जाता है न ही उन के साथ कोई मरपीट की जाती है जेलर द्वारा सिर्फ देवरी क्षेत्र के कैदियो के साथ झूते चप्पल से मारपीठ व अमानवीय व्यवहार किया जाता है क्योकि देवरी मै कांग्रेस विधायक है इसलिये यहां के लोगों के गंभीर तरीको से अमानवीय बर्ताव किया जाता है देवरी के घाना बाकोरी केसली निवासी मंगल सींग व शक्ति सींग राजपूत निवासी सिंगपुर सतगुवा देवरी जो ये दो कैदी की302 मै रहली उपजेल मै है जिनके साथ यह सब बर्ताव किया जा रहा है शक्ति सींग राजपूत ने जब उच्च अधिकारी से शिकायत करी तो जेलर द्वारा कोरोन्टाइन बार्ड मै रख दिया गया वही रामचन्द्र का कहना है कि वहां मरीजो को एक ही सिरिंज से दस से बारह लोगो को इंजेक्शन लगाया जा रहा है तथा एक ही रैजर ब्लेड से दस बीस कैदियो की ढाडी बनायी जाती है जेल के शौचालय के बहते गंदे पानी से सब्जी उगाई जा रही है उसी सब्जी मै वहां गंदे पानी से उगी मूली भाजी व राई सरसो की भाजी खिलाई जा रही है वहां 21 दिन तक यही मात्र दोनो भाजी की सब्जी खाने मिली वहां शासन द्वारा जो मेन्यू दिया गया है उसके आधार पर खाना बितरित नही किया जाता है इससे स्पष्ट होता है कि भ्रष्ट्राचार रहली उपजेल जेल मै भी बरकरार है क्या येसे लापरवाही करने वाली तथा अमानवीय घटना को अंजाम देने पर जेलर व वहां के कैदी रामकिशन पर कोई बरिष्ठ अधिकारी कार्यवाही करते है या नही या पहले भी पत्रकारो द्वारा अखवारो मै रहली उपजेल का यही मामला उजागर किया गया था मगर बरिष्ठ अधिकारी यो द्वारा जांच का दिखावा करके पूरा मामला दबा कर लीपा पोती कर दिया जाये वहां क्या हमेशा ऐसा ही कैदियो सेअमानवीय व्यवहार होता रहेगा और शासन प्रशासन चुप्पी साध के बैठा रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version